नई दिल्ली। प्रेम में पागल दो नाबालिग लड़कों ने अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन खरीदने के लिए 65 लाख रुपये के महंगे डिजाइनर नल चुरा लिए। यह चोरी 27 और 28 मई की दरमियानी रात को हुई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और दो नाबालिगों समेत एक मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। कड़ी पूछताछ के बाद दोनों लड़कों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने चोरी किए गए नलों को मात्र 20,000 रुपये में बेच दिया था।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले 38 वर्षीय इरफान अली उर्फ इम्मु रमजान अली को मुख्य आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इरफान नलों का खरीदार था और सस्ते दामों में माल खरीदकर आगे बेचने का काम करता था।

