गुरदासपुर। शहर के हनुमान चौक में स्थित एक घर में छोटे सिलिंडर को आग लग गई। जिसकी चपेट में दो बच्चों सहित नौ लोग आ गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया गया है। हादसा खाना बनाते समय हुआ है। सभी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे है। घायलों की पहचान दिव्यांस (4), युवराज (6), इंद्र, अनू, नीतीश कुमार, पिंटू, अंशु, गोलू देवांश और दिवाकर के रुप में हुई है।

दिवाकर ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। रोजाना की तरह बुधवार को भी काम से लौटने के बाद छोटे गैस चूल्हे पर खाना बना रहा था। अचानक से चूल्हा लीक होने लगा। गैस रिसाव होने के चलते उसे आग लग गई।
