गुरदासपुर। कलानौर के मुल्तानी अस्पताल में ग्रेनेड धमाके की गुत्थी पुलिस ने छह घंटे में ही सुलझा ली है। इसे लेकर डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर जानकारी साझा की है। डीजीपी ने बताया कि गुरदासपुर पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने संयुक्त रूप से कलानौर, गुरदासपुर में हुए ग्रेनेड हमले के मामले को छह घंटे के भीतर हल कर लिया है।

उन्होंने बताया कि तकनीकी और मानवीय खुफिया इनपुट के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, हमले के लिए जिम्मेदार मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में एक विदेशी हैंडलर की शमूलियत का खुलासा हुआ है।
नेटवर्क की पड़ताल करने में जुटी एजेंसियां
इस मामले में आगे की जांच जारी है, और हमले के पीछे पूरे नेटवर्क की पहचान करने और उसे समाप्त करने के लिए बैकवर्ड-फारवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि पंजाब पुलिस ऐसी साजिशों को सफल नहीं होने देगी और प्रदेश में सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था हर हालत में कायम रखी जाएगी।
