नई दिल्ली। तमिल फैंटेसी एक्शन फिल्म करुप्पू (Karuppu) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। सूर्या (Suriya) और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) स्टारर फिल्म रिलीज के चंद दिनों बाद ही ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है।
15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक्शन फिल्म करुप्पू ने दुनियाभर में मात्र 15 दिन में ही 300 करोड़ के पार कारोबार कर लिया है। यह इस साल की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म की सफलता से अभिनेता सूर्या बहुत खुश हैं। उनकी खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने फिल्म की सफलता के बाद तोहफे में गाड़ियां दी हैं।

