नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के विदेश मंत्रियों की नई दिल्ली में रविवार को हुई बहुप्रतीक्षित बैठक में द्विपक्षीय संबंधों के मौजूदा अवरोधों को समाप्त करने व एक दूसरे के प्रति भरोसे को और मजबूत करने को लेकर अहम विमर्श हुआ। ट्रंप टैरिफ के बाद आए तनाव के बाद रिश्तों में अब गर्मजोशी दिखी है।
चार दिवसीय यात्रा पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि दोनों देश व्यापार समझौते को अंतिम देने के करीब है और जल्द ही यह समझौता हो सकता है। यह दोनों के लिए लाभदायक और टिकाऊ होगा और आपसी हितों को आगे बढ़ाएगा।

