नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 25 मई को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन इस दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुईं थीं। इसलिए इस दिन गंगा दशहरा बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान और पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और और शुभ फल मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

