नई दिल्ली। मार्केट कैप के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 120 अरब डॉलर के रेवेन्यू के आंकड़े को पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है। मुकेश अंबानी की कंपनी ने ₹11462802000000 (1175919 करोड़ रुपये) के रेवेन्यू के आंकड़े को हासिल करने के इतिहास रच दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में यह मुकाम हासिल किया।
मुकेश अंबानी की Reliance ने खुद इसकी जानकारी दी। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) में पोस्ट करके यह जानकारी दी। उसने लिखा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज वित्त वर्ष 2025-26 में 120 अरब अमेरिकी डॉलर के राजस्व के आंकड़े को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। यह एक ‘अदम्य भारत’ की भावना का प्रमाण है।

