नई दिल्ली। अपकमिंग क्राइम कॉमेडी ड्रामा मां बहन (Maa Behen) का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। कुछ दिन पहले ही इस ओटीटी फिल्म (OTT Film) की अनाउंसमेंट हुई थी। अब ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
बी-टाउन की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज देशपांडे (Deshpande On Jio Hotstar) में सीरियल किलर की भूमिका निभाने के बाद फिर से क्राइम की दुनिया में एंट्री मार रही हैं। इस बार क्राइम के साथ-साथ फुल ऑन कॉमेडी भी होगी।

