नई दिल्ली। US के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर वेनेज़ुएला एक मैप पोस्ट किया। इसमें ग्राफिक की मदद से वेनेज़ुएला के अंदर अमेरिकी झंडा बनाया हुआ है और उस पर 51st State (51वां राज्य) लिखा हुआ है।
यह पोस्ट ऐसे समय में किया गया है, जब ट्रंप एक अहम शिखर सम्मेलन के लिए चीन जा रहे थे। इसके साथ ही वेनेज़ुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के उस बयान के ठीक एक दिन बाद इसे पोस्ट किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके देश ने कभी भी 51वां राज्य बनने के बारे में नहीं सोचा। यहां तक कि जनवरी में US सेना द्वारा उनके नेता निकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद भी नहीं।

