नई दिल्ली। सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 13 मई (Kab Hai Apara Ekadashi 2026) को अपरा एकादशी है। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर अपरा एकादशी व्रत किया जाता है और भगवान विष्णु के संग मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अपरा एकादशी के दिन इन कामों को करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और सभी पापों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं अपरा एकादशी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भोग आदि के बारे में।

