अमृतसर। अमृतसर (देहात) पुलिस के गांव सुधार में शनिवार की रात 11 बजे के बाद एकाएक धमाका हो गया। पता चला है कि धमाका विदेश में बैठे कुख्यात गैंग्सटर जीवन फौजी के इशारे पर कराया गया है। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
लेकिन कोई अधिकारी इसे विस्फोटक से हुए धमाका नहीं बता रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर पर कोई बमनुमा वस्तु से हमला किया गया है और उससे धमाका हुआ। इसके बावजूद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पता चला है कि रविवार को फोरेंसिक टीम के सदस्य भी वहां पहुंचे और वहां धमाके के बाद मिले अवशेष कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

