नई दिल्ली। राजनीति में कदम रखने से पहले थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने फिल्मी वर्ल्ड से दूरी बनाई। उनकी आखिरी फिल्म तमिलनाडु चुनाव से पहले रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास नहीं किया और इसकी रिलीज पर तलवार लटक गई।

अब थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। विजय के सीएम बनते ही फिल्मी गलियारों में जन नायकन (Jana Nayagan) की रिलीज की चर्चा हो रही है। अब प्रोड्यूसर ने रिवील किया है कि आखिर अभिनेता की आखिरी फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
