नई दिल्ली। निर्देशक और एक्टर की दोहरी जिम्मेदरी निभाकर रितेश देशमुख ने लेटेस्ट फिल्म राजा शिवाजी से सभी का दिल जीत लिया है। अपनी शानदार कहानी के दम पर ये पीरियड ड्रामा मूवी सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है। वीक डे में भीराजा शिवाजी अच्छा कारोबार करती हुई नजर आ रही है।

रिलीज के सातवें दिन भी रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने ठीकठाक कारोबार करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राजा शिवाजी ने गुरुवार को कितने करोड़ की कमाई कर ली है।
राजा शिवाजी कलेक्शन रिपोर्ट
कमाई के मामले में वीर मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक राजा शिवाजी ने अपनी छाप छोड़ी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। जिसके दम पर नॉन हॉलिडे में भी ये मराठी मूवी बेहतरीन कारोबार करती हुई नजर आ रही है। इसका अंदाजा आप राजा शिवाजी के सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।
