नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि चार मई को जब पांच विधानसभाओं के लिए मतगणना हो रही थी, तब भारत और विदेश से उसके प्रमुख चुनावी प्लेटफार्मों, जिनमें परिणाम पोर्टल भी शामिल था, को निशाना बनाकर 68 लाख से अधिक हमले किए गए।

आयोग ने कहा कि ईसीआईएनईटी साइबर सुरक्षा प्रोटोकाल के परिणामस्वरूप दुर्भावनापूर्ण हमलों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया गया।आयोग ने कहा कि तमिलनाडु, बंगाल, केरलम, असम और पुडुचेरी के चुनावों के दौरान वास्तविक समय की निगरानी, त्वरित रिपोर्टिंग और पारदर्शिता बढ़ाने सहित चुनावी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने में उसके आईटी प्लेटफार्म ईसीआईएनईटी ने केंद्रीय भूमिका निभाई।
