नई दिल्ली। OnePlus ने चीन में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने OnePlus Ace 6 Ultra के नाम से पेश किया है। ये नया डिवाइस ब्रांड के लेटेस्ट परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन लाइनअप में OnePlus Ace 6 और Ace 6T के साथ शामिल हो गया है। इस फोन में 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले मिल रही है।

साथ ही उस नए वनप्लस डिवाइस में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ 16GB तक RAM और 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। चलिए फोन की अन्य खूबियां जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं।
OnePlus Ace 6 Ultra की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो OnePlus Ace 6 Ultra के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 यानी लगभग 48,400 रुपये है, जिसमें आपको डिवाइस का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। डिवाइस के 12GB + 512GB वाले वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 यानी लगभग 52,500 रुपये है। फोन के 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,099 यानी लगभग 56,700 रुपये है।
जबकि डिवाइस के 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,399 यानी लगभग 60,800 रुपये है। हैंडसेट के टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 5,099 यानी लगभग 70,500 रुपये है, जिसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिल रही है।
OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वनप्लस के इस नए फोन में 6.78-इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। डिवाइस 165Hz तक का रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन की पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक जा सकती है।
डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें फ्लैगशिप MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 4.21GHz तक जाती है। इस हैंडसेट में 16GB तक की LPDDR5x RAM और 1TB तक की UFS 4.1 स्टोरेज भी मिल रही है।
