HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा, जिसकी जानकारी फ्लिपकार्ट पर लाइव हुए लैंडिंग पेज से मिली है।

HMD Vibe 2 5G संभावित स्पेसिफिकेशन्स
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। इस फोन की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स से फिलहाल कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है। लैंडिंग पेज से HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन की झलक देखने को मिलती है, जो फ्लैट डिजाइन के साथ आएगा। यह फोन सेंटर पंच होल कटआउट के साथ आएगा।
