वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक कर एंथ्रोपिक के ‘क्लाउड मिथोस’ एआई से संभावित साइबर खतरों पर चर्चा की।

सीतारमण ने ऐसा सिस्टम बनाने की सलाह दी है, जो वित्तीय क्षेत्र पर होने वाले किसी भी साइबर हमले की पहचान कर सके और उस पर कार्रवाई कर सके। पुणे के एसबीआई के नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री ने कहा, ‘भारतीय बैंकों ने खुद के लिए बहुत अच्छा काम किया है कि दशकों से कोई बड़ी घटना नहीं हुई है।’
