पिछले साल मई में, भारतीय वायुसेना ने हरियाणा के सिरसा में एक पाकिस्तानी बैलिस्टिक मिसाइल को बाराक-8 प्रणाली से मार गिराया, जिसका संभावित निशाना दिल्ली था। इस सफल ऑपरेशन का नेतृत्व एयर कमोडोर रोहित कपिल ने किया, जिन्हें बाद में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।

एयर कमोडोर रोहित कपिल ने किया नेतृत्व
बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन का नेतृत्व एयर कमोडोर रोहित कपिल ने किया, जो उस समय 45 विंग के एयर ऑफिसर कमांडिंग थे। उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते मिसाइल को सिरसा के एयरस्पेस में ही इंटरसेप्ट कर लिया गया।
