केंद्र सरकार ने आईटी रूल्स-2021 में संशोधन का नया ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए AI-जेनरेटेड कंटेंट पर लेबल लगाना अनिवार्य होगा।
इसके साथ ही नए प्रस्ताव के अनुसार, ऐसा हर कंटेंट जो असली जैसा दिखता है, लेकिन एआई से तैयार या बदला गया है। उसे साफ तौर पर बताना होगा कि, वह एआई जेनरेटेड है। इसमें डीपफेक वीडियो, नकली फोटो और एआई वॉइस क्लोनिंग भी शामिल हैं।

