दिल्ली सरकार ने 200 स्कूलों में नर्सरी से आठवीं तक के 90,000 बच्चों के लिए सुबह के नाश्ते की योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसका शुभारंभ किया।
दिल्ली में पहली बार इस तरह की योजना लागू की जा रही है। नाश्ते में पौष्टिक आहार, फल आदि दिए जाने का प्रस्ताव है। रेखा गुप्ता ने कहा कि इस योजना से बच्चे स्वस्थ रहेंगे। साथ ही उनकी स्कूल पहुंचने की भी इच्छा रहेगी।

