आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2026 में भारत का सकल जीएसटी संग्रह 8.1% बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये हो गया। वित्तीय वर्ष 2026 के लिए कुल सकल जीएसटी राजस्व 20.27 लाख करोड़ रुपये रहा।

ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू
ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू 1.36 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 5.3% अधिक रहा और ग्रॉस इम्पोर्ट रेवेन्यू 47,837 करोड़ रुपये रहा, जो 17.2% की वृद्धि दर्शाता है। नेट सेस रेवेन्यू 5,063 करोड़ रुपये था, जो पिछले साल फरवरी में 13,481 करोड़ रुपये था।
फरवरी 2026 के मंथली GST स्टेटमेंट में पब्लिश डेटा से पता चलता है कि घरेलू और इंपोर्ट से होने वाले टैक्स कलेक्शन में लगातार मजबूती बनी हुई है।
