राजस्थान के सलूंबर जिले में एक रहस्यमयी बीमारी से पिछले दो सप्ताह में 11 बच्चों की मौत हो चुकी है। मृतकों की उम्र दो से छह साल के बीच में है। बच्चों में तेज बुखार, उल्टी-दस्त और ऐंठन जैसे लक्षण देखे गए हैं।
हालात को देखते हुए आदिवासी बहुल जिले में चिकित्सा विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। सलूंबर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र परमार ने कहा कि जांच के बावजूद बच्चों की मौत के कारणों की सही जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

