हर चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के अगले दिन को रामनवमी मनाई जाती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का पृथ्वी लोक पर अवतरण हुआ है। इसके लिए हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर रामनवमी (Ram Navami 2026 Kab Hai) मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।

चैत्र नवरात्र के दौरान महातारा जयंती मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर सिद्धि की देवी जगत की देवी मां तारा की साधना की जाती है। तंत्र सीखने वाले साधक महातारा जंयती पर देवी मां तारा की कठिन भक्ति एवं साधना करते हैं। कठिन साधना से प्रसन्न होकर मां अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं। आइए, महातारा जयंती की सही तिथि (Mahatara Jayanti 2026 Kab hai) और शुभ मुहूर्त एवं योग जानते हैं।
