भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय अधिकारियों का एक दल अगले सप्ताह अमेरिका जाएगा। कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने बताया कि मार्च में समझौते पर हस्ताक्षर करने का लक्ष्य है। अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया है और अतिरिक्त पेनल्टी टैरिफ हटाने की प्रतिबद्धता जताई है।
राजेश अग्रवाल ने बताया कि दोनों देशों का लक्ष्य मार्च में समझौते पर हस्ताक्षर करना है। वाणिज्य सचिव ने यह भी कहा कि व्हाइट हाउस की ओर से रेसिप्रोकल टैरिफ में कटौती के लिए जल्द ही एक कार्यकारी आदेश जारी किए जाने की उम्मीद है, और यदि इसमें देरी होती है, तो भारतीय प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह वाशिंगटन में इस मामले को उठाएगा।

