दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक डॉक्टर ने उनकी हेल्थ अपडेट दी थी। अब खबर आ रही है कि सलमान खान नाराज हैं।
अब ऐसी खबर आ रही है कि लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स का यूं सलीम खान की हेल्थ अपडेट रिवील करना सलमान खान (Salman Khan) और उनके परिवार को रास नहीं आया। वे सलीम खान से जुड़ी अफवाहों से बचना चाह रहे हैं और प्राइवेसी चाहते हैं।

