प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही दिल्ली में तीन बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें यमुना पर नया रेलवे पुल, मेट्रो के चौथे चरण के दो कॉरिडोर (दीपाली चौक-मजलिस पार्क और मजलिस पार्क-मौजपुर) और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शामिल हैं। इन परियोजनाओं से ट्रेन परिचालन सुगम होगा, दिल्ली की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और देहरादून की यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। उद्घाटन फरवरी या मार्च में होने की संभावना है।

दूर होगी ट्रेन परिचालन की परेशानी
यमुना नदी पर 150 वर्षों से अधिक पुराने लोहा पुल के समानांतर नया रेलवे पुल बनकर तैयार हो गया है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने इस पुल का निरीक्षण भी कर लिया है। इसके शुरू होने से पुरानी दिल्ली से गाजियाबाद के रास्ते ट्रेन परिचालन में बेहतर होगा।
