प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत ने 38 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) मजबूत स्थिति से किए हैं। उन्होंने कहा कि देश के मजबूत मैन्युफैक्चरिंग, सेवा और MSME सेक्टर ने भारत को वैश्विक स्तर पर आत्मविश्वास दिया है, जिससे बेहतर शर्तों पर समझौते संभव हुए। पीएम मोदी ने PTI को दिए एक इंटरव्यू में भारत की बढ़ती आर्थिक क्षमता को व्यापार वार्ताओं में देश की मजबूत स्थिति का कारण बताया।

समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक विशेष इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने ‘शब्दों और भावना दोनों में’ सुधार (रिफॉर्म) को प्राथमिकता दी है। उनके मुताबिक, नीति में निरंतरता और निर्णायक नेतृत्व से देश में बड़े पैमाने पर प्रगति हुई है।
