फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, 19 फरवरी 2026 को फुलेरा दूज मनाई जाएगी। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित है। इस दिन शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, राधा रानी के उदास होने पर श्रीकृष्ण ने उन पर फूल बरसाए थे, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आई और तभी से यह पर्व फूलों की होली के रूप में मनाया जाता है।

फुलेरा दूज 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Phulera Dooj 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह में 19 फरवरी (Kab Hai Phulera Dooj 2026) को फुलेरा दूज मनाई जाएगी।
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत- 18 फरवरी को दोपहर 04 बजकर 57 मिनट पर
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का समापन- 19 फरवरी को दोपहर 03 बजकर 58 मिनट पर
