गाजियाबाद के आरटीओ कार्यालय में दो दिवसीय परिवहन मेले का आयोजन हो रहा है। इसमें व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू की गई नई एकमुश्त कर प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह प्रणाली वाहन के बाजार मूल्य पर आधारित है, जिसमें पुराने वाहनों को हर साल 8% की छूट मिलेगी।

एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिवसीय मेले के दौरान वाहन स्वामियों को एकमुश्त टैक्स जमा करने के नए नियमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य वाहन स्वामियों को नई कर व्यवस्था के प्रति जागरूक करना और उनकी शंकाओं का समाधान करना है।
