बांग्लादेश में बीएनपी की सरकार बनने के बाद तारिक रहमान नए प्रधानमंत्री बने हैं। भारत ने इस ऐतिहासिक क्षण में अपना मजबूत समर्थन जताया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ढाका में शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया और प्रधानमंत्री मोदी का बधाई पत्र सौंपा। इस पत्र में पीएम मोदी ने रहमान को भारत की आधिकारिक यात्रा के लिए आमंत्रित किया है, जो दोनों देशों के संबंधों में निरंतरता का प्रतीक है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ढाका में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से एक व्यक्तिगत बधाई पत्र सौंपा।
ओम बिरला ने सौंपा पीएम मोदी का निमंत्रण पत्र
इस पत्र में पीएम मोदी ने तारिक रहमान को बधाई देते हुए उन्हें भारत की आधिकारिक यात्रा के लिए औपचारिक न्यौता दिया है। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद एक सौजन्य मुलाकात में ओम बिरला ने तारिक रहमान को पत्र सौंपा।
