हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में प्रियंका चोपड़ा से दोबारा मिलने के बाद शशि थरूर ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक्ट्रेस के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं।

प्रियंका के मुरीद हुए शशि थरुर
थरूर ने X पर चोपड़ा से मिलने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया, बैकस्टेज से तस्वीरें पोस्ट कीं और उनकी अचीवमेंट्स की तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘@HarvardIndConf के क्लोजिंग कीनोट के तौर पर उनके आने से ठीक पहले, हार्वर्ड के बैकस्टेज विंग्स में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से एक दशक बाद मुलाकात हुई। यह देखना कमाल का था कि वह कितना अच्छा कर रही हैं! उन्होंने एक ऐसे स्टेज पर जीतकर इंडिया को गर्व महसूस कराया है, जिस पर इंडियन्स को बहुत कम मौका मिलता है। और हां वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं, एकदम शांत और कंपोज, इसमें गर्व करने लायक क्या नहीं है’?
