वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है, जो फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर मनाई जाती है। इस दिन भक्तजन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, शिवरात्रि से पहले चंद्रमा का धनु राशि में गोचर और शिवरात्रि पर मकर राशि में प्रवेश कई राशियों के लिए शुभ रहेगा।

ज्योतिषियों की मानें तो शिवरात्रि से दो दिन पूर्व मन के कारक चंद्र देव धनु राशि में गोचर करेंगे। वहीं, शिवरात्रि के दिन मकर राशि में रहेंगे। चंद्र देव की स्थिति बदलने से कई राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं-
