महाशिवरात्रि पर खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। ईशान किशन (77) की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 175/7 रन बनाए। जवाब में, भारतीय गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल (सभी ने 2-2 विकेट लिए) के सामने पाकिस्तान 114 रनों पर ढेर हो गया। इस जीत के साथ भारत सुपर-8 में पहुंच गया है और 2021 के बाद से विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह उसकी लगातार चौथी जीत है।

भारत ने साल 2021 के बाद पाकिस्तान को लगातार चौथी बार हर विश्व कप में हराया है। छह स्पिनरों का प्रयोग करने वाली पाकिस्तानी टीम ने रविवार को इशान के अलावा सभी विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा लेकिन फिर भी वह भारत को सात विकेट पर 175 रन बनाने से नहीं रोक सकी।
