ईशान किशन के लिए बीते दो साल किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं रहे। भारतीय टीम का 2024 का दक्षिण अफ्रीका का दौरा, जब ईशान बीच में सीरीज छोड़कर भारत लौट गए थे। बीसीसीआई ने उन्हें रणजी ट्रॉफी पर आईपीएल को प्राथमिकता देने के कारण केंद्रीय अनुंबध से बाहर कर दिया गया था।

बीसीसीआई ने उन्हें रणजी ट्रॉफी पर आईपीएल को प्राथमिकता देने के कारण केंद्रीय अनुंबध से बाहर कर दिया गया था और एक समय ऐसा आया जब भारतीय क्रिकेट व्यवस्था उनके बिना ही आगे बढ़ने को तैयार दिख रही थी।
ईशान की जगह नहीं बन रही थी
टीम में ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी हो चुकी थी, ध्रुव जुरैल अपनी छाप छोड़ रहे थे, संजू सैमसन और जितेश शर्मा जैसे विकल्प भी मौजूद थे। ऐसे में चयन क्रम में पांचवें नंबर पर खिसक चुके ईशान के लिए फिर से भारतीय टीम में जगह बनाना बेहद कठिन दिख रहा था। इस दौरान इस वामहस्त बल्लेबाज ने क्रिकेट से एक ब्रेक लेने का फैसला किया। मानसिक और भावनात्मक थकान ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया था, यह धारणा बना दी गई कि वह घरेलू क्रिकेट को गंभीरता से नहीं ले रहे।
