प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत वैश्विक विकास में 16% योगदान दे रहा है और भविष्य में यह बढ़ेगा। उन्होंने जोर दिया कि भारत वैश्विक आर्थिक विकास का नेतृत्व करने और प्रगति के नए इंजन के रूप में उभरने के लिए तैयार है। पीएम ने यह भी बताया कि 21वीं सदी में भारत ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर है, जो दृढ़ विश्वास से संचालित है, न कि बाध्यता से।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कई अड़चनों के बावजूद विकास के नजररिये से भारत के लिए यह दशक अभूतपूर्व रहा है।
उन्होंने कहा, ‘आज भारत वैश्विक विकास में 16 प्रतिशत का योगदान दे रहा है और मुझे विश्वास है कि हमारा योगदान भविष्य में बढ़ता रहेगा। भारत वैश्विक आर्थिक विकास का नेतृत्व करने के लिए तैयार है और नए वैश्विक प्रगति के इंजन के रूप में उभरेगा।’
