रोल्स रॉयस भारत में अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के इंजन का स्थानीय स्तर पर निर्माण करेगी। यह परियोजना भारतीय कंपनी के साथ मिलकर तकनीकी हस्तांतरण के साथ पूरी होगी। सीईओ टुफान एर्गिनबिलगिक ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद रणनीतिक रोडमैप पेश किया। कंपनी भारत में अपना कार्यबल दोगुना कर 10,000 तक बढ़ाएगी और स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला में 10 गुना वृद्धि करेगी।

सीईओ ने कहा, ‘जैसे-जैसे हम भारत के रक्षा, विमानन और ऊर्जा सेक्टर में अपनी भागीदारी बढ़ाएंगे, वैसे-वैसे हम भारत में अपने इकोसिस्टम का विस्तार करेंगे।’
भारत में आपूर्ति 10 गुना बढ़ाएगी
सीईओ ने कहा, ‘भारत के लिए हमारी महत्वाकांक्षा देश में हमारी दशकों पुरानी उपस्थिति, हमारे बढ़ते फुटप्रिंट, हमारी गहरी इंडस्ट्री पार्टनरशिप और एडवांस टेक्नोलाजी की मजबूत नींव पर खड़ी है।’ फिलहाल 1,400 से ज्यादा रोल्स रॉयस इंजन अलग-अलग डिफेंस प्लेटफार्म पर काम कर रहे हैं।
