भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराकर ग्रुप स्टेज के मुकाबले समाप्त किए। अब टीम इंडिया सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद कहा कि टीम सभी पहलुओं पर खरी उतरी है और सुपर-8 से पहले यही प्रयोग करना चाहते थे। उन्होंने गेंदबाजों के प्रदर्शन और शिवम दुबे की पारी की सराहना की।

भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले जीते हैं और अब सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को होने वाला है। भारतीय टीम सुपर-8 के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है और नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम प्रयोग करती हुई दिखाई दी। भारत ने ओस के समय गेंदबाजी की और स्कोर को डिफेंड किया, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है।
