महाराष्ट्र के अमरावती में 19 वर्षीय अयान अहमद को नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और वीडियो ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। परतवाड़ा और अचलपुर से जुड़े इस मामले में करीब 100 अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं।
कहां का है मामला?
यह मामला अमरावती के परतवाड़ा और अचलपुर इलाके से जुड़ा है, जहां इस कांड के सामने आने के बाद भारी आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि करीब 100 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें नाबालिग लड़कियां जबरन दिखाई दे रही हैं। पुलिस को शक है कि इन वीडियो को बनाने में आरोपी के साथ कोई और भी शामिल हो सकता है।

