टाटा ग्रुप एप्पल आईफोन उत्पादन में अपना निवेश बढ़ा रहा है। ग्रुप ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹1,500 करोड़ का नया इक्विटी निवेश किया है, जिससे एप्पल आईफोन कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस का विस्तार होगा।

कुल ₹3,000 करोड़ का लगाया दांव
कंपनियों ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) के पास जमा की गई रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि ये कदम “बिजनेस एक्टिविटीज” चलाने के लिए उठाए गए। FY26 में, ग्रुप ने अपनी मुख्य iPhone बनाने वाली कंपनी, Tata Electronics में कुल ₹3,000 करोड़ का निवेश किया, जिसका लेटेस्ट राउंड पिछले महीने पूरा हुआ।
फाइलिंग से यह भी पता चला कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में अपनी अथॉराइज्ड शेयर कैपिटल को दोगुना करके ₹20,000 करोड़ कर दिया। बता दें कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स एंड सॉल्यूशंस में ग्रुप की हिस्सेदारी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के जरिए है।
