नूर अहमद पहले तीन मैचों में जहां एक भी विकेट नहीं हासिल कर पाए थे, तो वहीं, चौथे मैच में 1 विकेट और केकेआर के खिलाफ मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए हैं। अफगानी स्पिन का जादू बिखेरकर उन्होंने केकेआर को ‘बेनूर’ कर दिया।
Noor Ahmad बने CSK के रियल हीरो
नूर ने केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे (28), कैमरन ग्रीन (00) और रिंकू सिंह (06) को आउट कर मैच को सीएसके के पक्ष में झुका दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 193 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में रहाणे की कप्तानी वाली टीम 160 रन ही बना सकी। सीएसके ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की, वहीं कोलकाता की यह चौथी हार है। इसके साथ ही 2026 सत्र में कोलकाता का पहली जीत का इंतजार और बढ़ गया।

