दिल्ली में 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले सीटों का गणित पूरी तरह बदलने वाला है। परिसीमन के बाद लोकसभा सीटें 7 से बढ़कर 11 हो सकती हैं। खास बात यह है कि इसमें ‘महिला आरक्षण’ भी लागू होगा।

कब लागू हो जाएंगी नई सीटें?
यह प्रक्रिया नए परिसीमन (Delimitation) के तहत होगी, जो 2011 की जनगणना के आधार पर 2026-27 में शुरू होने की उम्मीद है। नई सीटें 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले लागू हो जाएंगी। इससे दिल्ली का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और महिलाओं की भागीदारी भी मजबूत होगी।
