अदाणी पोर्ट्स के एमडी करण अदाणी ने ओडिशा में 33,081 करोड़ रुपये के तीन बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है। इनमें भुवनेश्वर में एक डेटा सेंटर, कटक के पास थर्मल पावर प्लांट और सीमेंट यूनिट शामिल हैं।
अदाणी का पहला प्रोजेक्ट
करण अदाणी ने बताया कि पहला प्रोजेक्ट भुवनेश्वर में एक डेटा सेंटर का है, जिसमें 800 करोड़ रुपए का निवेश होगा। उन्होंने कहा कि इससे डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा और करीब 200 लोगों को रोजगार मिलेगा।

