रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ (Ramayana Part 1) में पहली झलक ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फर्स्ट लुक टीजर के सामने आते ही बॉलीवुड सितारों ने इसका रिव्यू किया।

दर्शकों के साथ-साथ फिल्ममेकर करण जौहर और ‘पठान’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी रणबीर कपूर की इस फिल्म के फर्स्ट लुक का रिव्यू किया है और उनकी जमकर तारीफ की है।
‘इस साल दिवाली का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं’- सिद्धार्थ आनंद
‘पठान’ और ‘बैंग-बैंग’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर टीजर का रिव्यू करते हुए लिखा, “गजब! रणबीर ने भगवान राम की भूमिका में कमाल ही कर दिया है। इस साल दिवाली पर बड़े पर्दे पर ‘रामायण’ देखने के लिए बेताब हूं। नितेश सर, आपकी कला वाकई शानदार है। नमित, आपने अपना वादा पूरा कर दिया।”
