रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि उसने हमेशा असम के युवाओं की प्रतिभा और क्षमताओं का अपमान किया है और लोगों से आग्रह किया कि वे इस पार्टी को कभी माफ नहीं करें।
राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में चिंतित है और इस पुरानी पार्टी ने अपने शासनकाल में असम के साथ ”सौतेला” व्यवहार किया।
तेजपुर के मौजूदा विधायक और एजीपी उम्मीदवार पृथिराज रावा के समर्थन में एक चुनावी रैली में भाजपा नेता सिंह ने मंगलवार को कहा, ”कांग्रेस की एकमात्र चिंता बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए उसका वोट बैंक है। राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जानी चाहिए, राजनीति राष्ट्र निर्माण के लिए की जानी चाहिए।”

