दिल्ली में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले चरण में 16 अप्रैल से 15 जून तक मकान सूचीकरण और आवास गणना होगी। इसमें आवास की स्थिति, सुविधाओं और संपत्तियों से जुड़े 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है और नोडल सेल बनाए गए हैं। नागरिक स्व-गणना का विकल्प भी चुन सकते हैं।

छह प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर लगाया जाएगा
एक एचएलबी में लगभग 150 से 180 जनगणना घर या लगभग 650-800 की आबादी शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के अनुसार काम किया जा रहा है। इनुमेरेटर का काम ब्लॉक में आने वाले हर घर, मकान और उद्यमशील इकाई का दौरा करना होगा और मकानों की सूची बनाने का काम दिया जाएगा। छह प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर लगाया जाएगा जो उनके काम की निगरानी करेगा। इनकी भी नियुक्ति की जा रही है।
बता दें कि दिल्ली में जनगणना का पहला चरण 16 अप्रैल को शुरू होने जा रहा है। पहला चरण 16 अप्रैल को मकान सूचीकरण अभियान के साथ शुरू होगा और इस दौरान सभी संरचनाओं, घरों और परिवारों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। यह प्रक्रिया 30-30 दिनों के दो चरणों में चलेगी।
