संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने के बाद आगामी आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने धोनी से फोन पर बात की है और उनसे सीखने का अवसर देख रहे हैं। सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स छोड़ने का कारण भी बताया है।
सैमसन ने आइपीएल में अधिकतर मैच राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले हैं लेकिन अब वह सीएसके से जुड़ गए हैं। यह दोनों टीम जब 30 मार्च को गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी तो सैमसन चेन्नई की जर्सी में नजर आएंगे।

