प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान निक की कलाई में बंधे कलावा ने सभी का ध्यान खींच लिया।
निक जोनस ने पहना कलावा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ऑस्कर्स से एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर में फैंस का ध्यान निक की कलाई पर गया जिसमें उन्होंने कलावा (हिंदू संस्कृति में रक्षा सूत्र माना जाता है) पहना था।

