अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अपने रणनीतिक भंडार से 40 करोड़ बैरल तेल जारी करेगी।
यह आइईए के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी आपातकालीन रिलीज होगी, जो 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान जारी किए गए 18.27 करोड़ बैरल से दोगुनी से भी अधिक है। यह निर्णय बुधवार को फ्रांस की अध्यक्षता में होने वाली जी-7 नेताओं की बैठक से ठीक पहले लिया गया है।

