क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ब्रह्मपुरी में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से मोहित तिवारी और मोहित दीक्षित को गिरफ्तार किया गया।

क्राइम ब्रांच ने एक सिंडिकेट के दो सदस्याें को गिरफ्तार किया है, जो कुछ नामी ब्रांडों के नाम पर नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाकर उसे दिल्ली-एनसीआर के बाजारों व जिम संचालकों काे कम कीमत में बेच रहे थे। प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने के लिए उन्होंने ब्रह्मपुरी में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा रखी थी।
