विजय थलापति और पत्नी संगीता के तलाक की खबरों के बीच, तृषा कृष्णन के साथ उनके अफेयर की चर्चा है। हाल ही में दोनों को एक वेडिंग रिसेप्शन में साथ देखा गया, जिससे अफवाहें और तेज हो गईं। निर्देशक मोहन जी क्षत्रिय ने विजय के सार्वजनिक रूप से सामने आने के साहस की प्रशंसा की।

वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे विजय
इस बीच विजय और तृषा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो इन अफवाहों के बीच एक रिसेप्शन अटेंड करते नजर आए। यह जोड़ी निर्माता कलपथी एस. सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे के रिसेप्शन में चेन्नई पहुंची थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इनकी काफी आलोचना हुई। अब निर्देशक मोहन जी क्षत्रिय ने ‘एक्स’ पर विजय और तृषा के सार्वजनिक रूप से साथ दिखने पर उनके साहस की प्रशंसा की है।
